Friday, October 23, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

रेलवे ट्रैक पर बढ़ती घटनाओं को लेकर डीएम-एसपी ने रेलवे के अधिकारियों के साथ की बैठक, रेलवे व सिविल पुलिस को दिए निर्देश, ट्रैक पर रखे विशेष निगरानी

देशभर में रेलवे ट्रैक और रेल की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। आए दिन रेलवे ट्रैक पर कभी गैस सिलेंडर तो कभी बिजली के पोल ट्रैक पर पड़े मिलते हैं और ट्रेन को पलटाने की साजिश की जा रही है, इसको लेकर जालौन जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। रविवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने जिला प्रशासनिक के सिविल अधिकारियों और रेलवे के सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की, इस दौरान रेलवे तथा सिविल पुलिस को निर्देश दिए कि रेलवे ट्रैक पर विशेष निरगलानी रखें, जिससे कोई भी रेल सुरक्षा से खिलवाड़ न कर सके, इस दौरान जिलाधिकारी और एसपी ने रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

रविवार दोपहर को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार उरई रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी, साथ ही रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा के पूरे इंतजाम देखें। निरीक्षण के बाद उन्होंने सिविल अधिकारियों तथा उन्होंने आरपीएफ तथा जीआरपी के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय समिति की बैठक की इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रेलवे की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर रहें, साथ ही रेलवे ट्रैक की विशेष निगरानी रखें, जिससे कोई हादसा न हो सके, साथ ही अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक करने के बाद डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रेलवे के जो विकास कार्य है, जिसमें रोड, पार्क, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा इसकी बैठक हुई है, उसमें सभी बिंदुओं पर विचार करके सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए, सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया, बैठक करके लोगों को जागरूक करना, ग्राम सुरक्षा समितियों के गठन पर बिंदु बार चर्चा की गई।

वही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा को लेकर बात की, आपस में बैठक बात की और टास्क दिया गया, उस पर हम लोग कंप्लायंस करेंगे, ताकि जो यात्रा है रेल की वह सुरक्षित हो सके और जो हमारा सिविल पुलिस का रूल है सुरक्षा में, उसको हम बेहतर तरीके से अदा कर सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!