Wednesday, August 26, 2026

जालौन में दी गई गणपति बप्पा को विदाई, ढोल नगाड़े के धुन पर थिरकते नजर आए भक्त

spot_img

जालौन में रविवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई। भक्त ढोल नगाड़े पर जमकर थिरके रहे। इस दौरान प्रशासन द्वारा तय किए गए रूट से ही गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई और उन्हें कोंच नगर के ऐतिहासिक धनुताल में विसर्जित किया गया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा कड़ी रही, जिससे विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की घटना न हो सके।

बता दे की जालौन के कोंच नगर में अलग-अलग इलाकों में दर्जन बस से अधिक गणपति प्रतिमाओं के पंडाल स्थापित किए गए थे, यहां कई दिनों से गणेश प्रतिमाओं को भक्त प्रतिदिन सजा रहे थे। रविवार दोपहर 12 बजे से गणेश प्रतिमाओं का जुलूस पूरे कोंच नगर के अलग अलग चौराहे से होते हुए जुलूस के रूप में घुमाया गया। जुलूस में डीजे के साथ-साथ भांगड़ा ढोल भी चल रहा था।

डीजे की धमक और भांगड़ा के बोल के धुन पर श्रद्धालु निर्धारित रास्ते पर जमकर थिरकते हुए ऐतिहासिक धनु तालाब पर पहुंचे, जहां प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर श्रद्धालुओं ने गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन से पहले धनु तालाब में गणपति प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गई, अंतिम विदाई के समय तमाम भक्त विसर्जित करते समय रोते नजर आए साथ ही गणपति बप्पा मोरया के नारे भी लगाते रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!