Wednesday, August 26, 2026

जालौन में 36 घंटे से जारी है मूसलाधार बारिश, कच्चा मकान गिरने से दंपत्ति घायल, उरई रेफर

spot_img

जालौन में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार में बारिश और तेज हवाओं के कारण कच्चे मकान गिरने शुरू हो गए है। गुरुवार सुबह बारिश और तेज हवा के कारण एक कच्चा मकान गिर गया, जिसके मलबे में पति-पत्नी दब गए, इस घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने मलवे से दोनों लोगों को बाहर निकलते हुए इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जिनका प्रथम उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को उरई रेफर कर दिया।

घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर की है। मालवीय नगर के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध हरिराम कुशवाहा पुत्र काशीराम का कच्चा मकान लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवा के कारण गुरुवार सुबह भर भराकर जमीं दोज हो गया, जिसके नीचे हरीराम और उनकी पत्नी 70 वर्षीय पत्नी जानकी देवी उसके नीचे दब गई सुबह हुई इस घटना को देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर मलवे में दबे दंपति को तत्काल बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया, मगर हालत नाजुक होने के कारण दोनों को हायर सेंटर उरई के लिए रेफर कर दिया। वहीं इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हुई, अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। बता दे कि जालौन में बीते 36 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!