Wednesday, August 26, 2026

जालौन में बारिश से गिरा कच्चा मकान, हादसे में मां और उसके दो बेटे दबकर घायल

spot_img

जालौन में मूसलाधार बारिश के कारण एक कच्चा मकान जमीनदोज हो गया। इस हादसे में महिला और उसके दो बेटे दब गए, हादसे को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया, इस हादसे के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मलवे में दबे महिला और उसके दोनों बच्चों को रेस्क्यू कर बहार निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है, वही मौके पर कोंच तहसील के प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गए, जो मामले की जांच में जुटे हैं।

घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा आनंद नगर की है। बता दें कि मंगलवार दास से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार सुबह अंडा गांव के रहने वाले गजराज वाल्मीकि का कच्चा मकान गिर गया, जिसकी चपेट में उसकी पत्नी रानी तथा 16 वर्षीय पुत्र देव और 15 वर्षीय पुत्र दीपक आ गया और कच्चे मकान के मलवे में दब गया। इस घटना को देख इलाके में हड़कंप मच गया, तत्काल परिवार के लोग मौके पर पहुंची, जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया।

वही इस हादसे की जानकारी जैसे ही एसडीएम कोंच ज्योति सिंह और सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता को हुई वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने हादसे की जानकारी ली साथ ही मौके का मुआयना किया, इस दौरान परिजनों का कहना है कि बगल में एक पक्के मकान की दीवार में दरार थी, बारिश के कारण वह दीवार उनके कच्चे घर पर गिर गई, जिस कारण उनका कच्चा मकान गिरा है और यह हादसा हुआ है, फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!