Tuesday, August 25, 2026

बुंदेलखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, शाम को तेज हवाओं ने साथ हुई बारिश

spot_img

बुंदेलखंड के जालौन में गुरुवार को एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। शाम होते ही मौसम का मिजाज बदला जहां तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए और फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, इस उमस भरी गर्मी से  बीते कई दिनों से लोग जूझ रहे थे।

बता दें कि बीते कई दिनों से जालौन में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, जिस कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त था, लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। मौसम विभाग द्वारा भी भविष्य वाणी की गई थी और अनुमान लगाया जा रहा था कि एक बार फिर मानसून सक्रिय होगी और जिसका असर बुंदेलखंड में दिखाई देगा।

मौसम विभाग की भविष्य वाणी गुरुवार शाम को देखने को मिली, दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हुआ, तेज धूप के बाद अचानक तेज हवाएं चलने लगी, जिस कारण पहले तो मौसम में ठंडक आ गई, धीरे-धीरे आसमान में बादल छा गए, फिर शाम होते ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वही इस बारिश से एक बार फिर उम्मीद जताई जा रही है कि बुंदेलखंड में मानसून सक्रिय हो जाएगा, जिससे नदी नालों का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!