Wednesday, August 26, 2026

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन अभ्यर्थियों को जांच के बाद ही मिल रहा प्रवेश

spot_img

जालौन में आज पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है। इस बीच अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही है, अभ्यर्थी हाथ में कलावा, राखी का धागा या गले में ताबीज धागा पहने हुए हैं, उनका कलावा और धागा कटवाकर ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है, साथ ही महिला अभ्यर्थी के जूड़ा चिमटी आदि को खुलवाने के बाद ही उन्हें प्रवेश मिल पा रहा है, इस बीच उनकी बायोमेट्रिक भी कराई जा रही है। इतना ही नहीं त्रिस्तरीय सुरक्षा से गुजरना पड़ रहा है, उसके बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। जालौन में अंतिम दिन 13 परीक्षा केंद्रों पर 7344 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है।

बता दे कि जालौन में 23, 24, 25 और 30 अगस्त को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन है, 13 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियां में 7344 परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए बुलाया गया है, सुबह 10 बजे से पहली पाली में उरई और जालौन में बनाए गए केंद्रों पर 3672 अभ्यर्थियों को परीक्षा देंगे, जिसके बाद शाम 3 बजे से दूसरी पाली में भी 3672 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, अंतिम दिन होने वाली इस परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है, प्रशासन कोई भी शिथिलता नहीं बरत रहा है।

इस बीच त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है, पहले गेट पर उनके प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की जांच की जा रही है, इसके बाद मेटल डिटेक्टर से उनकी जांच की जा रही है जिसके बाद हाथों में बंधे कलावा, गले में पहने धागे को कटवाया जा रहा है, उसके बाद उनकी बायोमेट्रिक फोटो खींची जा रही है, तभी अभ्यर्थियों को कक्षा में प्रवेश मिल पा रहा है, वही नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है, जिसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!