Tuesday, August 25, 2026

यूपी के मैनपुरी में बारिश के कारण भर भराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत

spot_img

यूपी के मैनपुरी के बिछवा क्षेत्र में बारिश के कारण दो मंजिला मकान भर भराकर गिरने से उसमें दबकर तीन महिलाओं की मौत हो गई, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबे में दबी महिलाओं के शवों को बाहर निकाल कर पंचनामा शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।

हादसे के बाद सभी मरने वाली महिलाओं के शव

घटना बिछवा क्षेत्र के ग्राम विरायमपुर में गुरुवार सुबह लगभग 8:30 बजे की है। यहां लगातार हो रही बारिश के कारण एक दो मंजिला मकान अचानक से भर भराकर गिर पड़ा, जिसमें दबकर नीलम (35 वर्ष) पत्नी सुनील कुमार, प्रीति (32 वर्ष) पत्नी संजीव, अनुपम (30 वर्ष) पत्नी रजनीश की मृत्यु हो गई। तीनों ही महिलाएं एक ही परिवार की बहू थी। वहीं घटना से इलाके में कोहराम मच गया स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने जेसीबी की मदद से मलबे में दबे महिलाओं के शवों को बाहर निकाला और लगातार राहत कार्य जारी है। वहीं पुलिस ने तीनों महिलाओं के शवों का पंचनामा शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!