जालौन की आटा थाना पुलिस, एसओजी तथा सर्विलांस टीम को संयुक्त रूप से बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने इटौरा ग्राम के पास हरिशंकरी पुलिया के पास से पांच अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो जालौन के साथ-साथ हमीरपुर जनपद में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके पास से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ नगदी, अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने जिन चोरों को गिरफ्तार किया वह हमीरपुर जनपद के साथ जालौन के रहने वाले है। इनके खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस मामले का खुलासा करते हुए कालपी के सीओ डॉ देवेंद्र पचौरी ने बताया कि कालपी क्षेत्र में बीते दिनों कई चोरी की घटनाएं घटित हुई थी, जिसमें आटा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसमें मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया था, इसी दौरान आटा थाना पुलिस एसओजी तथा सर्विलांस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरिशंकरी पुलिया के पास कुछ लोग जिन्होंने कदौरा, आटा इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, वह चोरी के जेवरात को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इसी दौरान बारिश से बचने के लिए सभी बाइक के साथ इटौरा ग्राम के पास हरिशंकरी पुलिया के पर बनी चाय की दुकान में टीन सेट के नीचे खड़े होकर बारिश रुकने का इंतजार कर रहे है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच कर सत्येंद्र राजपूत पुत्र प्रताप और फिर प्रजापति निवासी ग्राम अतरौली थाना जरिया जिला हमीरपुर, जितेंद्र अहिरवार पुत्र तुलाराम अहिरवार, रविंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय गंगाराम, रविंद्र खटीक पुत्र श्रीराम पाल निवासीगण सरसई थाना कुरारा हमीरपुर तथा दिलीप राजपूत पुत्र जगनमोहन निवासी कहटा थाना आटा जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात, वजन करीब 400 ग्राम, दो तमंचा, चार कारतूस 315 तथा दो मोटरसाइकिल जिसको चोरी की घटना में प्रयुक्त किया था बरामद किया है।
सीओ द्वारा बताया गया है कि पूछताछ में इन आरोपियों ने हमीरपुर तथा जालौन में कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा में तीन घरों में चोरी की थी, इसके अलावा डेढ़ माह पहले कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें चोरी किए गए जेवरात को बेचने की फिराक में यह सभी जा रहे थे।
सीओ डॉक्टर देवेंद्र पचौरी ने बताया कि पकड़े गए शातिर चोर सत्येंद्र राजपूत के खिलाफ 22 आपराधिक मुकदमे जितेंद्र के खिलाफ 15, रविंद्र के खिलाफ दो, रविंद्र खटीक के खिलाफ चार तथा दिलीप के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, फिलहाल इन सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।





