Sunday, September 20, 2026

जालौन में आजादी के जश्न में डूबे पुलिस वाले जमकर देश भक्ति के गानों पर थिरके, लोगों ने की तारीफ

पूरे देश में आजादी का जश्न बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जालौन में आजादी के जश्न पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए इस दौरान पुलिस वालों ने अनोखी तरीके से जश्न ए आजादी मनाई, जहां ध्वजारोहण करने के बाद डीजे पर देश भक्ति के धुन पर जमकर डांस किया उनके जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं, पुलिस वालों के डांस का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ, लोगों ने पुलिस वालों की जमकर तारीफ की।

पुलिस वालों का देशभक्ति पर डांस करते हुए वायरल वीडियो नदीगांव थाने का है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा थाने में जैसे ही ध्वजा रोहण किया और उसके बाद लोगों को मिठाई का वितरण करवाया, उसके बाद पुलिस वालों ने डीजे वाले को बुलाकर देश भक्ति के गानों पर जमकर डांस किया और आजादी का जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस दौरान डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गानों को सुनकर पुलिस वालों के पैर अपने आप थिरकने लगे, जिसमें थानाध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा भी जमकर डांस किया गया। इस दौरान पुलिस वालों ने बड़ी देर तक देशभक्ति के गीतों पर डांस करते हुए इस जश्ने आजादी के पर्व को मनाया। वहीं पुलिस वालों के डांस को देखते हुए वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने पुलिस वालों कर डांस को देखते हुए उनके जमकर वाह वाही की।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!