Saturday, September 19, 2026

पत्नी से हुई विवाद की गुस्सा सुरक्षा गार्ड ने साले पर उतारी, बीच सड़क पर कर दी लात घूसे से पिटाई

जालौन में पत्नी से विवाद होने पर एक होटल की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर बीच सड़क पर अपने साले को लात घूसे से बेरहमी से पीट दिया, इस मारपीट को देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिन्होंने मारपीट करने वाले गार्ड से साले को बचाया।

इस मारपीट की जानकारी कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मियों को हुई, वह मौके पर पहुंची, जिन्होंने मार पीट करने वाले गार्ड को पकड़ लिया और उसे कोतवाली में ले आई, वही इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने मारपीट करने वाले गार्ड के खिलाफ पत्नी और साले की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर बने भारत माता मंदिर तिराहे की है। जहां कोंच कोतवाली के आराजी लाइन के रहने वाले राजा शाह ने अपने पत्नी के भाई की बीच सड़क पर लात घूसे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले के बारे में बताया गया है कि कोंच के उरई रोड़ स्थित एक होटल में सुरक्षा गार्ड में तैनात राजा शाह का अपनी पत्नी महक बानो निवासी काशीराम कॉलोनी से विवाद चल रहा था, जिस पर महक बानो ने पति के खिलाफ दहेज प्रथा का मुकदमा पंजीकृत कराया था, रविवार को राजा शाह अपनी पत्नी महक बानो से मिलने के लिए काशीराम कॉलोनी गया था, जहां उसके ससुराल के लोगों ने राजा की यह कहकर बेरहमी से पिटाई कर दी कि जब उसका मुकदमा चल रहा है, तो वह मिलने क्यों आया है।

इससे क्षुब्ध होकर राजा कोतवाली शिकायत करने के लिए आ रहा था, तभी उसे रास्ते में मोटरसाइकिल से आते हुए साला दिखाई दिया, जिस पर उसने कोतवाली से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित भारत माता मंदिर तिराहे पर साले को रोक लिया और इसकी लत घूसे से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी, जिसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई, साथ ही इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वही मारपीट की जानकारी जैसे ही कोतवाली पुलिस को हुई पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मारपीट करने वाले राजा को पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले आई।

अपने भाई से की गई मारपीट की जानकारी राजा की पत्नी व ससुराल के अन्य लोगों को हुई, वह भी कोतवाली पहुंचे, जहां राजा के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी, पुलिस ने मारपीट के मामले में शिकायत के आधार पर राजा शाह के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

इस मामले में कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ पत्नी व उसके साले की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!