जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने शासकीय व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए मंगलवार को पांच उप जिलाधिकारी के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने उरई, कोंच, कालपी, जालौन माधौगढ़ के उप जिलाधिकारी का स्थानांतरण कर दिया है।
मंगलवार शाम को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तबादला सूची जारी करते हुए अवगत कराया कि आम जनमानस को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनपद की चार तहसील, जिसमें कालपी, उरई कोंच, माधौगढ़ के उप जिलाधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें कालपी के उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल को उरई का नया उपजिलाधिकारी, कोंच के उपजिलाधिकारी सुशील सिंह को कालपी का उपजिलाधिकारी, उरई में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देख रही उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को कोंच का उपजिलाधिकारी, उरई के उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार पाल को माधौगढ़ का उपजिला धिकारी, जबकि मजिस्ट्रेट विश्वेश्वर सिंह को उप जिलाधिकारी जालौन न्यायिक के पद पर तैनात किया गया है, सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए है।