Tuesday, August 25, 2026

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने पिया निरंजनपुर गौशाला का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश, गौशाला में घास, भूसे, पानी और छाया कि न हो कमी

spot_img

भीषण गर्मी को देखते हुए जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने डकोर विकासखंड के ग्राम पिया निरंजनपुर में बनी गौशाला का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि गौशाला में गोवंशों को चारे, पानी और छाया की किसी प्रकार की कोई कमी न हो, उनके लिए पर्याप्त इंतेजाम किये जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने गौवंश को अपने हाथों से नेपियर घास व चोकर खिलाया।

गौशाला का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर निरंतर निरीक्षण करते रहे और सभी गौशालाओं में हरे चारे, भूसे, पानी, शेड आदि व्यवस्थाओं का जाएजा लेते रहे, जिससे गौवंशों को हरे चारे की कोई कमी न रहे, इसके लिए नेपियर घास के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। निरीक्षण के दौरान नंदियों के लिए गौशाला को दो भागों में विभाजित करने के निर्देश दिये और जहां पर टीन शेड आदि की व्यवस्था न हो वहां व्यवस्था कराने के लिए कहा।

वही नन्दी को धूप में खड़ा देख जिलाधिकारी ने सभी नंदियों को टीन शेड में पहुचाया और उन्हें नेपियर घास व चोकर खिलवाया गया। उन्होंने कहा कि गौशाला में नन्दियों को अलग से टीन शेड बनाया जाए, जिससे धूप से बचाया जा सके।

गौशाला में साफ सफाई न मिलने पर सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगाई, साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि सुबह, शाम पेयजल नियमित साफ सफाई कराई जाए। भूसा भंडारण पर्याप्त मिला और निर्देश दिया कि और भूसा खरीद लिया जाए जिससे आने वाले समय मे भूसा की कमी न होने पाए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ब्रजकिशोर आदि सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!