Tuesday, August 25, 2026

जालौन में लिप्टिस के बाग में लगी भीषण, हजारों पेड़ जलकर खाक, लाखों का नुकसान

spot_img

जालौन में शुक्रवार देर रात को आग का कहर देखने को मिला, यहां लिप्टिस के पेड़ों के बाग में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने पूरे बाग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पास में स्थित पेट्रोल पंप कर्मी दहशत में आ गए, जिन्होंने दमकल कर्मियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत करने के बाद इस आग पर काबू पाया, मगर तब तक लाखों रुपए के लिप्टिस के पेड़ जलकर खाक हो चुके थे।
यह घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उरगांव रोड की है, यहां पर किसान द्वारा अपने खेत में लिप्टिस के पेड़ लगाकर उसे गया था, जहां पर हजारों पेड़ रोप गए थे, जो धीरे-धीरे बड़े हो रहे थे। यहां शुक्रवार देर रात को अचानक आग लग गई, यह आग धीरे धीरे फैल गई और आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि बाग में लगे पेड़ धू धूकर जलने लगे और जलकर खाक होने लगे, इस आग को पास में बने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने देखाज़ तो वह दहशत में आ गए, क्योंकि हवा की तेज होने के कारण आग की लपटें, पेट्रोल पंप की ओर बढ़ रही थी, जिसे देख पम्प बाद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी, आग की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत करते हुए इस आग पर काबू पाया, मगर तब तक बाग में लगे हजारों पेड़ जलकर खाक हो गए, जिसमें लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है, वही आग कैसे लगी इसकी जांच तमकाल करने कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!