Friday, October 23, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

दतिया के पीतांबरा माई से दर्शन करके लौट रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र सहित दो को ट्रक ने रौंदा, पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र की मौत

शनिवार देर रात झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दतिया के मां पीतांबरा देवी के मंदिर से दर्शन करके लौट रहे जालौन के पूर्व पालिका अध्यक्ष के पुत्र सहित दो लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, इस हादसे में पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र की मौत हो गई ,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही मोंठ पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने के कारण उन्हें हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया।

हादसे में घायल युवक को हायर सेंटर ले जाती एंबुलेंस

घटना झांसी जनपद के मोंठ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झांसी कानपुर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम भुंजौद के पास की है। बताया गया कि जालौन जनपद के जालौन नगर के पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता के पुत्र आशीष गुप्ता साथी संजय गुप्ता, विवेक, अविनाश के साथ शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित मां पीतांबरा माई के दर्शन करने गए थे, शनिवार रात को चारों लोग अपनी कार से दर्शन करके लौट रहे थे, तभी अचानक मोठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुजौंद के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया।

हादसे के बाद की तस्वीरें

जिसका टायर बदलने के लिए सभी उतार और टायर को बदलने लगे, इसी दौरान तेज रफ्तार से झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आशीष गुप्ता को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस घटना मे संजय गंभीर रूप से घायल हैं, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, तो वही घायल को ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया, जहा चिकित्सको ने घायल का इलाज के बाद झांसी अस्पताल रेफर कर दिया, वही झांसी में हुए इस हादसे की जानकारी जालौन पूर्व पालिका अध्यक्ष के घर पर पहुंची मातम छा गया, तत्काल सभी लोग झांसी के लिए रवाना हो गए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!