Monday, August 24, 2026

उरई में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया लोकसभा महिला सम्मेलन, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती बोली, पीएम मोदी ने महिलाओं के सम्मान में किए कई अहम काम

spot_img

जालौन के उरई में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा लोकसभा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने महिलाओं के हित में काम किया है, इसीलिए इस बार एक बार फिर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार डीग का प्रधानमंत्री बनाना है, जिससे सरकार द्वार लाए गए नारी बंधन अधिनियम को लागू कराया जा सके और महिलाओं के हित में काम हो सके, साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा को जिताने की अपील की है।

उरई के मनिंद्रालय में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, कालपी विधानसभा की प्रभारी शिखा दुबे, महिला मोर्चा की जिला मंत्री नर्मदा गौतम, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल, जिला मंत्री मंजू रानी वर्मा, अनीता वर्मा, एट मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल की देख रेख में आयोजित किया गया। जिसमें उरई विधानसभा, कालपी विधानसभा, माधौगढ़ विधानसभा, भोगनीपुर विधानसभा और गरौठा विधानसभा से महिलाएं सम्मेलन में भाग लेने पहुंची थी, इस सम्मेलन में बोलते हुए भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि देश में जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, महिलाओं के हित में काम किए गए हैं, चाहे मुस्लिम महिलाओं के हित की बात हो, ट्रिपल तलाक कानून बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया है, महिलाओं को शौचालय उपलब्ध कराए है, उन्हें पक्का मकान, राशन उपलब्ध कराया है, यह सब मोदी सरकार में ही सब संभव हुआ है, साथ ही 16 वीं लोकसभा में नारी वंदन बिल लाकर सरकार ने 33% आरक्षण देकर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है, जिससे आने वाले समय में लोकसभा में 33% महिलाएं सांसद भवन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, वहीं रोजगार में भी महिलाओं को आरक्षण मिलेगा और उनकी हिस्सेदारी बढ़ेगी, इसीलिए आने वाली 20 मई को जालौन गरौठा भोगनीपुर के लोकसभा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें और महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करें।

भाजपा की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि महिलाएं ठान लें तो हर काम को आसान बना देती हैं, पूरे घर की जिम्मेदारी महिलाओं की होती है, इसीलिए प्रधानमंत्री ने महिलाओं की हित के लिए कई योजनाएं चलाई है और महिलाओं को सम्मान मिला है।

कालपी विधानसभा की प्रभारी शिखा दुबे ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नई बुलंदी छू रही है, महिलाएं हवाई जहाज से लेकर फाइटर प्लेन भी चल रही है, ट्रेनों का संचालन भी महिलाएं कर रही हैं, जिस तरह से उन्होंने घर गृहस्थी को संभाला है। इस तरह वह देश की संभालने का काम कर रही है, इसीलिए नारी को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए और जब नारी मजबूत होगी, तभी देश भी मजबूत होगा और इस देश को मजबूत बनाने में जीतना अहम योगदान नारी शक्ति का है, उतना ही प्रधानमंत्री मोदी का भी है।

इस दौरान महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल, जिला मंत्री मंजू रानी वर्मा ने भी महिलाओं को संबोधित किया इस कार्यक्रम का सफल संचालन अनीता वर्मा द्वारा किया गया

वही एट मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम, जिला महामंत्री अंजू अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पूजा सेंगर, उरई नगर पालिका की प्रत्याशी रही रेखा वर्मा, शीतल कुशवाहा, कदौरा नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे, गरिमा पाठक, नूपुर कौशिक, रंजना अग्रवाल, सपना कौशिक सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!