Tuesday, July 29, 2025
spot_img

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बोले, जनता सवाल न पूंछ ले इसलिए राहुल ने छोड़ी अमेठी, अब रायबरेली की जनता को करेंगे भ्रमित

spot_img

उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल अमेठी से दूर रहने के कारण जनता उनसे सवाल न पूंछ ले, इसीलिए राहुल गांधी ने जनता को भ्रमित करने के लिए रायबरेली से चुनाव लड़ना उचित समझा, लेकिन उन्हें इस चुनाव में भी जनता नकार देगी। मोदी के नेतृत्व में कराए गए विकास कामों के बदौलत पूरे प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने यह बात जालौन के उरई में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा के नामांकन सभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश का बड़ा राजनैतिक संगठन है, हमारे देश की सरकार का नेतृत्व किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश से कांग्रेस पूरी तरह से पलायन कर चुकी है, पूरे 5 साल अमेठी से राहुल गांधी नदारत रहे, 5 साल सोनिया गांधी रायबरेली से नदारत रही, निश्चित रूप से उनके मन में यह भाव रहा है कि अमेठी से चुनाव लड़ने पर जनता उनसे सवाल न पूछे ले, इसीलिए राहुल गांधी रायबरेली के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करेंगे, लेकिन प्रदेश देश की जनता समझदार है और भाजपा पार्टी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता मेहनत और संपर्क के आधार पर हम अपना पूरे 10 वर्ष का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच में जा रहे है।

राहुल द्वारा प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा गया की रेपिस्टों के लिए पीएम वोट मांग रहे हैं, जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा मामला सब जुडिशल और हमारे देश में न्यायपालिका स्वतंत्र है और हम सब लोगों को न्यायपालिका में विश्वास है। हम किसी भी अवैध काम करने वाले व्यक्ति के साथ नहीं है। कानून अपना काम करेगा, जो जिसने काम किया है उसे जरूर सजा मिलेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश द्वारा भाजपा पर संविधान खत्म करने की बात कहे जाने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गो के बहुत बड़ी संख्या में हमारे कार्यकर्ता, पदाधिकारी जनप्रतिनिधि चुनकर गए है। सपा के लोग भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, india गठबंधन जिस प्रकार से इन्होंने दक्षिणी भारत में पिछड़े वर्गों का आरक्षण काटकर मुस्लिम समाज को दिया है, यह षडयंत्र कर रहे हैं और यह लोग षड्यंत्रकारी हैं और एक नेरेटिव सेट करके जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री जी और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने सभी लोगों ने स्पष्ट किया है, और देश की जनता इनके चाल चरित्र को अच्छी तरह से समझती और जानती है।

वही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री से मेनिफेस्टो पर डिबेट करने की बात पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का मैनोफेस्टो मुस्लिम लीग की याद दिलाता है, कांग्रेस के मेनिफेस्टो में शरीयत को बढ़ावा देने की बात कही गई है, उसे निश्चित रूप से कह सकता हूं कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से देश में सामाजिक आधार पर, जाति क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर बटवारा किया उसे एजेंडे को प्रदेश की जनता देश की जनता नाकार चुकी है और कांग्रेस के लिए कोई संभावना देश के लिए नहीं बची है, जब उनसे पूछा कि इसी मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष डिबेट करना चाहते हैं, तो वह इस बात को अनसुना कर चले गए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!