Saturday, October 24, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जगह-जगह स्थापित कराए सेल्फी प्वाइंट, जिला निर्वाचन अधिकारी बोले, जिले में शत प्रतिशत मतदान कराना लक्ष्य

पहले दो चरणों में कम हुए मतदान प्रतिशत को देखते जालौन के जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने अनौखी पहल शुरू की है, उन्होंने अलग-अलग जगह पर सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं, जिससे अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा सके और जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।

यह सेल्फी प्वाइंट उरई के कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, विकास भवन चौराहा सहित सार्वजनिक स्थानों पर बनाये गये, जहां पर विभिन्न वर्गों अधिवक्ता, जनसामान्य व हाट बाजार जाने वाले लोग पहुँचकर सेल्फी लेकर मतदान हेतु एक दूसरे को प्रेरित कर सके, जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने खुद उन सेल्फी स्थलों पर पहुंचकर सेल्फी लेकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।

सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाते जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए शहर के राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी/पीएचसी में ओपीडी पर्चे पर मतदान की तिथि अंकित कर ओपीडी में आने वाले मरीजों एवं परिजनों को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता चौपाल के माध्यम से तथा बूथ एवं घर हर द्वारा मतदान बुलावा टोली का गठन कर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है। जिससे 20 मई को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर बने सेल्फी प्वाइंट युवाओं, महिलाओं, वृद्ध नागरिकों का ध्यान अपनी ओंर आकर्षित कर रहे है, जनपद में स्थापित सेल्फ़ी केंद्रों पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गो ने भी सेल्फी प्वाइंट पहुंचकर सेल्फी ली और लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का सन्देश दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिये स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है कि वोट हमारा अधिकार है, इसको बेकार नही करना है, वोट का प्रयोग जरूर करना है।

वोट जैसा कुछ भी नहीं वोट ज़रूर डालेंगे हम। उन्होने यह भी कहा कि मतदान वाले दिन सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करना है, बांये हाथ की तर्जनी उंगली पर स्याही का निशान लोकतंत्र की मजबूती के साथ-साथ समझदार नागरिक होने का प्रतीक हैं। ज़िला बार के 150 से अधिक सदस्यों द्वारा आज उपस्थित होकर सेल्फ़ी लेकर इस अभियान को तेज़ करने की मुहिम चलायी गयी।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल आदि अधिकारी व कर्मचारी सहित भारी संख्या में जनपद के जागरूक मतदाता विद्वान अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!