Sunday, September 20, 2026

आग से गेंहू के खेत में लगी भीषण आग, किसान की साल भर की कमाई जलकर खाक

जालौन के कालपी इलाके में शुक्रवार देर रात को गेहूं के एक खेत में अचानक आग लग गई, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल धू-धूकर जल उठी। रात के वक्त आग की लपटें देख आसपास काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तेजी से बढ़ती आग को बुझाने की भरसक कोशिश की, मगर तेज हवाओं के कारण आग की बढ़ती लपटों को देख किसानों ने तत्काल दमकल कर्मियों को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही रात के वक्त दमकल की दो गाड़ियां फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची, जिन्होंने किसानों के साथ कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक खेत में पक चुकी गेंहू की कई बीघा की फसल जलकर खाक हो चुकी थी, अब इस आग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

आग की घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसगायां की बताई जा रही है, बताया गया है कि ग्राम मसगायां में रात्रि के वक्तगेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे हवा की तेजी के साथ बढ़ने लगी, इस आग को रात के वक्त आसपास के खेतों में अपनी फसल की कटाई व थ्रेसिंग करने वाले किसानों ने देखी वह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने धू धू कर जल रही गेहूं की फसल को बचाने की भरसक कोशिश की, मगर तेजी से बढ़ती आग को देख तत्काल दमकल कर्मियों को इस आग के बारे में अवगत कराया, सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने कड़ी मशक्कत करने के बाद किसानों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया मगर तब तक फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी, वही आग की लपटों का सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!