Sunday, September 20, 2026

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बरसे केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, जनता के हितों के लिए नहीं, अपने हितों के लिए बनाया गठबंधन

उत्तरप्रदेश के कई जनपदों में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, यह कांफ्रेंस 31 मार्च को इंडी गठबंधन द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ की गई रैली को लेकर की गई, जिसमें भाजपा ने इंडी गठबंधन की मंशा के बारे में बताया। वही जालौन में भी केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए इंडी गठबंधन की रैली पर जोरदार हमला बोला है।

उन्होंने कहा है कि ये गठबंधन जनता के लिए जनबंधन नही है, बल्कि सभी ठगों का ठगबंधन है, जो जनता की समस्या को नहीं अपनी समस्या के लिए गठबंधन किए है और यह ठगबंधन सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी गठबंधन है।

जालौन के उरई स्थित अपने चुनावी कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि इंडी गठबंधन और आम आदमी पार्टी का अलग ही खेल दिखाई दे रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जहां एक ओर दिल्ली में गठबंधन के मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि ठगबंधन का सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में भला बुरा कहना और देशहित में किए जा रहे कार्यों का विरोध करना, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य दल मिलकर चाहे जितना भी भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास कर ले, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ेंगे नहीं। सभी भ्रष्टाचारियों को देश का पैसा कानूनी तरीके से लौटाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद और भी कड़े कानून बनाकर भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा। वहीं राहुल गांधी द्वारा इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को ED, CBI, और IB कहने पर उन्होंने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार कर रहा है, वह जेल जा रहा है। राहुल गांधी का यह बयान बेतुका है, क्योंकि उनके समय में भी इलेक्शन कमीशन आफ इंडिया ने चुनाव कराए हैं, इसीलिए इनको सिर्फ गुमराह करने की सिवा कोई काम नहीं रह गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!