Tuesday, August 25, 2026

जालौन में 50 वर्षीय ग्रामीण की सिर कूचकर हत्या, पंचर की दुकान में मिला शव

spot_img

जालौन में सोमवार को एक 50 वर्षीय ग्रामीण की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोग वहां से निकले और उन्होंने एक पंचर की दुकान के बाहर खून से लथपथ शव देखा, तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए शव की शिनाख्त और साक्ष्य को एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहाव मोड़ स्थित ग्राम भदवा स्टैंड के समीप बनी पंचर की दुकान की है। जहां सोमवार सुबह के वक्त एक 50 वर्षीय ग्रामीण का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला, जिसके सिर पर गहरी चोटे थी, शव को खून से लथपथ देख मॉर्निंग वॉक के लिए निकले ग्रामीण दहशत में आ गये, जिन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस को सूचना दी। हत्या की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी, वही शव मिलने की जानकारी मिलते ही जालौन जालौन सीओ राम सिंह, पुलिस व फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि उसकी सिर कूच कर बेरहमी से हत्या की गई, पुलिस को आसपास शराब की बोतल भी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान ही झगड़ा हुआ हो और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई हो। पुलिस ने उसकी शिनाख्त जालौन कोतवाली के ग्राम सहाव के रहने वाले रामकुमार उर्फ फक्कड़ (50) पुत्र चिंतामन के रूप में की, साथ ही परिजनों को इस बारे में अवगत कराया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना के बारे में जालौन के सीओ रामसिंह ने बताया कि सहाव मोड़ के पास ग्राम भदवा में एक पंचर की दुकान में रामकुमार उर्फ फक्कड़ का शव मिला है, प्रथम दृष्टिया उसकी ईट से सिर कुचलकर हत्या की गई है, उन्होंने बताया कि रामकुमार यहां वहां लोगों से पैसे मांग कर अपना पेट भरता था और शराब पीने का आदि भी था। रात के वक्त शराब पीने के दौरान उसका विवाद हुआ हो, जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई हो। उन्होंने इस घटना के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, इसके बाद ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा, फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट वार्ड के लिए भेज दिया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!