Wednesday, August 26, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, होटल से लौट रहा था घर

spot_img

इसजालौन में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां बाइक से आ रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही अज्ञात वाहन चालक के बारे में पता लगाने जुटी है।

घटना एट कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित ग्राम विरासनी की हैं। जहां ग्राम विरासनी का रहने वाला उपेन्द्र उर्फ टिंकू (30 वर्ष) पुत्र सुख सिंह उरई में एक रेस्टोरेंट पर काम करता था, वही पर उपेन्द्र किराये का कमरा लेकर रहता था। होली के मौके पर वह सोमवार को बाइक से गांव जा रहा था, जब वह गांव के समीप बाइक से पहुंचा तभी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह चकनाचूर हो गई और उपेंद्र उछलकर सड़क पर गिर गया। सिर पर हेलमेट न होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।वहां से निकलने वाले राहगीरों ने सड़क पर उपेन्द्र को लहूलुहान देखा, तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच युवक के परिजनो को हुई वह मौके पर पहुंचे, जिनका रो रोकर बुरा हाल है। वही पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन के चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

वही मृतक के पिता सुख सिंह ने अज्ञात चालक के विरुद्ध एट थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही एट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!