Saturday, September 19, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसपी के साथ संवेदन और अतिसंवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण, सभी से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की

जालौन के जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा के साथ मिलकर कदौरा विकासखंड के संवेदन और अति संवेदनशील इलाकों के बूथों का निरीक्षण किया, इस दौरान बूथ में होने वाली सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिये, इस दौरान प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय जाकर बच्चों से बात की और मिड डे मील के बारे में जानकारी ली, जिसके बाद उस स्थान पर पहुंचे, जहां चुनाव कराने के लिये अर्द्ध सैनिक बल ठहरा हुआ है और उनकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने कदौरा विकासखंड के अतिसंवेदनशील इलाकों का निरीक्षण करने के बाद उप जिलाधिकारी हेमन्त पटेल और सीओ डॉक्टर देवेंद्र पचौरी को निर्देश देते हुये कहा कि संवेदन और आतिसंवेदन इलाकों में फुट मार्च करें साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाए, जिससे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराया जा सके। वही दोनों अधिकारियों ने अर्द्ध सैनिक बलों से भी मुलाकात की।

इसे पहले उन्होंने कदौरा के राजकीय मुमताज इंटर कालेज के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय चतेला में बने बूथों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्थाओं को जांचा, साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, साथ ही अगर किसी भी प्रकार की समस्याएं है तो उन्हें समय से पूर्ण कर लिया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था अभी से ही कर ली जाये, यह निर्वाचन एक महत्वपूर्ण काम है, इसलिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी निर्वाचन ड्यूटी के प्रति सजक व सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

इस दौरान हिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें आगामी 20 मई को होने वाले मतदान करने की अपील की, साथ कहा कि कोई भी व्यक्ति मतदान को प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसके बारे में अवगत कराये जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!