Saturday, September 19, 2026

नाले में पास निकला 7 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीण दहशत में, वन विभाग सूचना मिलने के बाद भी नहीं पहुंचा रेस्क्यू करने

जालौन के सिरसा कलार कस्बे में नाले के पास 7 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा तत्काल वन विभाग को सूचना दी, सूचना देने के बावजूद भी वन विभाग की टीम मगरमच्छ का रेस्क्यू करने नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीण दहशत में है। वही ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से मगरमच्छ उनके इलाके में घूम रहा है, जिसने कई बकरियां को अपना निवाला बना लिया।

मगरमच्छ सिरसा कलार थाना कस्बे के कथरी माता मंदिर के पास से निकले गंदा नाला के समीप ग्रामीणों को दिखाई दिया। इस मगरमच्छ को ग्रामीणों ने तब देखा जब वह दोपहर के वक्त अपने जानवर नाले के पास चार रहे थे तभी उन्हें 7 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गये और अपने जानवरों को घर ले जाने लगे, इतना ही नहीं मगरमच्छ को देख ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मियों को सूचना दी, सूचना के कई घंटे बाद भी कोई भी वन विभाग का कर्मचारी मगरमच्छ का रिस्क करने नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीण दहशत में है और वह घरों से नहीं निकल रहे हैं। वही लोगों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लेकिन शाम 7 बजे तक कोई रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची।

ग्रामीण माता प्रसाद, सेवाराम, अजय, साहब सिंह गौतम आसाराम ने बताया कि मंदिर से 50 मीटर दूर गंदा नाला है, सुबह के समय मंदिर पर गांव के लोग पूजा करने आते हैं, अगर रेस्क्यू टीम समय से नहीं आई तो जान का खतरा है, इतना ही नहीं कई बकरियां भी गायब है, जिससे आशंका है कि मगरमच्छ ने इनका निवाला बना लिया हो।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!