Saturday, September 19, 2026

स्कूल के पास बने शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरा वैद में जूनियर हाई स्कूल के पास बने शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर स्कूल के पास से स्थित शराब का ठेका हटवाने की मांग की है।

बिनौरा वेद के रहने वाले ग्रामीण बृजेंद्र, भागीरथ, फिरोज, रविंद्र, छुन्ना गुर्जर, ममता देवी, उमा देवी, प्रीति, चांदनी, पीर बानो, सावित्री, कमरून और जगरानी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में जूनियर हाई स्कूल और रिहायशी इलाके में राम शंकर पुत्र छोटेलाल के मकान में देसी शराब का ठेका खुला हुआ है, जिस कारण पूरे दिन व रात्रि के समय अराजक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है।

कई शराबी वही पर शराब पीकर नशे की हालत में गाली गलौज पर लड़ाई झगड़ा करते हैं, वह निकलने वाली लड़कियों व महिलाओं को परेशान करते हैं, वही स्कूल जाने वाली बच्चियों भी इन शराबी और अराजक तत्वों से परेशान रहती हैं। गांव में माहौल खराब हो रहा है, जिस कारण इस देसी शराब के ठेके को गांव से बाहर किया जाए, जिससे स्कूल जाने वाली बच्चियों को और वहां से निकलने वाली महिलाओं और लड़कियों को परेशानी न हो सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!