Friday, September 25, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, कहा शिकायत आने पर तत्काल करें निस्तारित

लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लोकसभा चुनाव के लिये निर्वाचन कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया, इस दौरान निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया।

निर्वाचन कंट्रोल रूम का शुभारंभ करने के बाद निरीक्षण करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कंट्रोल रूम नंबर 05162-250288 एवं टोल फ्री नंबर 1950 को जारी किया गया है, जिस पर निर्वाचन संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान व शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा, इसके लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारी व कर्मचारियों की चार चरणों मे तैनाती की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि कंट्रोल रूम पर शिकायत प्राप्त होने के पश्चात रजिस्टर में अंकित कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर शिकायत का निस्तारण अवश्य करे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कंट्रोल रूम पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्यों को भली भांति निर्वहन करेंगे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सौरभ पांडे, सहायक प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु आरती साहू आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!