Friday, September 25, 2026

जालौन में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, कहा, डरा धमका कर और पैसे का लालच देकर वोट लेने वालों पर होगी कार्रवाई

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। साथ ही आदर्श अचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने में सही से भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रत्याशी या उसके एजेंट अथवा समर्थक द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आयोग के अनुसार भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य लिखकर, बोलकर अथवा किसी प्रतीक के माध्यम से नहीं करेंगे, जिससे किसी धर्म, मजहब, संप्रदाय जाति या सामाजिक वर्ग एवं राजनैतिक दल/उम्मीदवार कार्यकर्ताओं की भावना आहत हो या उसके विभिन्न वर्गों/दलों/व्यक्तियों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो। मत प्राप्त करने के लिए जातीय, सांप्रदायिक और धार्मिक भावनाओं का परोक्ष या अपरोक्ष रूप से सहारा नहीं लिया जाएगा और पूजा स्थलों, जैसे मंदिर, मस्जिद, व गुरुद्वारा आदि का उपयोग निर्वाचन में प्रचार हेतु तथा निर्वाचन संबंधित अन्य कार्यों हेतु नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा मतदाता को रिश्वत देकर, डरा धमकाकर या आंतरिक करके अपने पक्ष में मत देने के लिए प्रभावित करना तथा निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का मादक आदि बांटना, आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जाता है तो निश्चित ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी, बिना अनुमति जुलूस निकालना बैठक रैली या सम्मेलन करना पूर्णतः प्रतिबंधित है।संपूर्ण जनपद में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दलों या उनके समर्थकों द्वारा बिना अनुमति सोशल मीडिया से प्रचार किया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत अथवा भ्रामक सूचना डालकर भ्रांतियां फैलाने की कोशिश करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!