Friday, September 25, 2026

झांसी कानपुर NH 27 पर पलटी शताब्दी बस, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, इन्दौर से कानपुर आ रही थीं बस

जालौन में झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर सुबह के वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां इन्दौर से कानपुर जा रही एक तेज रफ्तार वोल्वो शताब्दी बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में पलट गई, जिसमें सवार 25 यात्रियों में एक दर्जन से अधिक घायल हो गये। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जिसमें एक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

हादसा एट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झांसी कानपुर नेशनल हाइवे 27 स्थित सोमई बाईपास के पास हुआ। बताया गया कि इंदौर से कानपुर के लिए एक वोल्वो शताब्दी बस यूपी 78 FN 9464 सवारियों को लेकर जा रही थी, जब यह बस झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित सोमई बाईपास के पास पहुंची, तभी पहले से ही खराब पड़े ट्रक को बचाने के प्रयास में बस चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिससे शताब्दी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, साथ ही अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में जा पलटी, इस हादसे में बस में बैठे 25 यात्रियों में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई।

इस दर्दनाक हादसे को देख वहां मौजूद गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, साथ ही इस हादसे में घायल अंकिता पुत्री रामानन्द त्रिपाठी, निवासी कानपुर, शिवानी वर्मा पुत्री प्रदीप वर्मा निवासी कानपुर, दीपक वर्मा पुत्र उमेश चंद्र वर्मा निवासी कानपुर संतोष पांडे निवासी कानपुर मन्नू गुप्ता निवासी लखनऊ सहित सभी यात्रियों को बाहर निकलते हुए तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत देखते हुए प्रथम उपचार शुरू कर दिया, जिसमें एक यात्री की हालत नाजुक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं इस सड़क हादसे के बारे में कानपुर की रहने वाली घायल यात्री अंकिता त्रिपाठी ने बताया कि यह हादसा सुबह के वक्त हुआ, उन्होंने बताया कि हाईवे पर गिट्टी पड़ी हुई थी, बस तेज रफ्तार में थी, सड़क पर पड़ी गिट्टी और खराब पड़े ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिस कारण बस खंती में पलट गई, बस में करीब 25 यात्री बैठे हुए थे, जो सभी इंदौर से कानपुर जा रहे थे और लगभग सभी यात्री घायल है। वही एट कोतवाली पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी हुई है, कि घटना कैसे हुए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!