Friday, September 25, 2026

कोंच नगर में सड़कों पर बह रहा सीवर, नगर के लोगों ने समस्या का समाधान कराने को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

जालौन के कोंच नगर में बहते सीवर और उसका निराकरण न होने से स्थानीय लोग परेशान है, जिसको लेकर कोंच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को मामले का ज्ञापन देकर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने के मांग की है, इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने ईओ नगर पालिका और जल संस्थान में ईओ को इसको जल्द से जल्द सही कराने के निर्देश दिए।

शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कोंच नगर क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर के रहने वाले पवन सोनी उर्फ खिलाड़ी पुत्र विनोद कुमार ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते कई दिनों से बजरिया वाट स्कूल के पास बने लैट्रिन सीवर के जाम होने से घर में बनी लैट्रिन चौक हो रही है, इतना ही नहीं सड़कों पर सीवर लाइन से मालवा भी वापसी आ रहा है, जिस कारण गलियों में गंदगी का अंबार लगा है, इसकी शिकायत नगर पालिका और जल संस्थान से कई बार की गई मगर इस समस्या का समाधान नहीं किया, इतना ही नहीं रमजान का पवित्र माह चल रहा है, और हिन्दू त्यौहार होली तथा नवरात्रि आने वाली है, जिससे श्रद्धालु मंदिरों पर दर्शन करने जाते हैं, मगर ऐसी स्थिति में कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है, इतना ही नहीं सीवर टैंक से गंदगी का रिसाव होने के कारण घरों में दुर्गंध आने से लोग परेशान हैं।

जिलाधिकारी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर पालिका और जल संस्थान को इसको सही करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस सीवर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!