Friday, September 25, 2026

विलुप्त होती लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुआ दो दिवसीय लोकरंग सांस्कृतिक उत्सव

विलुप्त हो रही भारतीय लोक संस्कृति के संरक्षण एवं उन्नति के लिये विजन आईएएस और पारस इंडिया संस्था द्वारा लोकरंग सांस्कृतिक उत्सव महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ जालौन के उरई स्थित टाउन हॉल के मैदान में शुरू हो गया है, जिसका उद्घाटन जालौन किस जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोक रंग संस्कृति को बढ़ावा देना है, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे।

सोमवार से टाउन हाल में शुरू हुये इस लोकरंग सांस्कृतिक उत्सव में पहले दिन बुंदेलखंड की लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें लोकगीत बुंदेली वानी, कार्तिक गीत तथा बुंदेलखंड से जुड़ी कलाकृतियों और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाटक प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि पारस इंडिया संस्था और विजन आईएएस द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है, जिससे बुंदेलखंड की लोक कला संस्कृतियों को बढ़ावा दिया जा सके, उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन है, जिसमें छात्र छात्राओं और ग्रामीणों और समाज से जुड़े हुए हर वर्ग के लिए क्रार्यक्रम, लोक कला और संस्कृति के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों में एक प्रतियोगात्मक भाव हो, उनमें पठन-पाठन का अच्छे से संचार हो और समन्वय रहे, इसीलिए विजन आईएएस और पारस संस्था द्वारा कल्चरल एक्टिविटीज कार्यक्रम कराए जा रहे है और यह बहुत अच्छा प्रयास है, इससे हमारे बुंदेलखंड के कई जिले के लोग लाभान्वित होंगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!