Friday, September 25, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप ने ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा धनराशि के बांटे प्रमाण पत्र, केंद्रीय मंत्री बोले, सरकार किसानों पर दे रही विशेष ध्यान

जालौन में बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब हुई किसानों की फसलों के खाते में शान द्वारा मुआवजा धनराशि पहुंचनी शुरू हो गई है जिसको लेकर शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कोंच तहसील सभागार में प्रभावित हुये किसानों को मुआवजा धनराशि का प्रमाण पत्र का वितरण किया, साथ ही किसानों से कहा कि प्रभावित हुए किसानों की खाते में शासन द्वारा शीघ्र से शीघ्र धनराशि पहुंचाई जा रही है जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिल सके।

बता दे कि जालौन में 20 फरवरी से 3 मार्च तक बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण जालौन जनपद के कोंच, उरई, कालपी, जालौन और माधौगढ़ क्षेत्र के 323 ग्रामों के 6753 कृषकों की 10406.3770 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई थी, जिसके बाद यूपी सरकार ने शासन ने निर्देश दिये गये थे कि प्रभावित इलाकों मेनजकार राजस्व अधिकारी निरीक्षण करें, जिससे किसानों को मानक के अनुसार राहत सहायता उपलब्ध करायी जा सके। जिला प्रशासन ने इसका सर्वे कराया और प्रभावित हुए किसानों का डाटा फीड करते हुए शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी, जिसके बाद शासन ने जालौन के लिए 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की और डायरेक्ट टू बेनिफिट योजना के तहत किसानों के खाते में धनराशि पहुंचानी शुरू कर दी।

इसी के तहत शनिवार को कोंच तहसील के प्रभावित हुए 857 किसानों के खाते में 98 लाख 34534 रुपए की मुआवजा धनराशि पहुंचा दी गई है जिसके तहत केंद्रीय राज्य मंत्री जालौन सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा ने तहसील सभागार में तीतरा खलीलपुर, करतारपुर, पिंडारी, कोंच, भेंपता, तथा ग्राम पड़री के किसानों को शासन द्वारा भेजी गई, मुआवजा धनराशि का प्रमाण पत्र वितरण किया।

प्रमाण पत्र वितरण के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा प्रभावित हुए किसानों को मुआवजा धनराशि उनके खाते में पहुंचा दी गई है, अभी तक सर्वे के मुताबिक कोंच तहसील के 857 किसानों की खाते में 98 लाख 34534 रुपए आ चुकी है, इन्हीं को प्रमाण पत्र वितरण किए गए हैं, साथ ही लगातार सर्वे काम जारी है और किसानों की फीडिंग लगातार की जा रही है, उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित हुये किसान एक भी न छूटने पाये, शासन द्वारा किसानों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, उन्होंने कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं रहेगा, तब तक देश तरक्की नहीं करेगा। मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार लगातार किसानों का विशेष ध्यान रख रही है।

इस दौरान कोंच के उप जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सर्वे कार्य लगातार जारी है, सभी लेखपाल को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित गांवों में जाकर क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराते हुए किसानों का नाम डाटा फीड जल्द से जल्द करे, उन्होंने बताया कि कोंच तहसील में 282 गांव है और सभी गांव प्रभावित हैं, सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि सिंचित खेतों में प्रति हेक्टेयर 17 हजार रुपए और असंचित में खेतों में 8500 रुपए प्रति हेक्टेयर धनराशि शासन द्वारा निर्गत की गई है।

ही प्रभावित हुए किसानों को जब प्रमाण पत्र मिले तो किसानों ने कहा कि शासन द्वारा उन्हें उचित धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जो फसल उनकी खराब हो गई थी, उन्हें मुआवजा मिला है, सरकार किसानों के ऊपर विशेष ध्यान रख रही है, वह सरकार के काम से काफी खुश है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!