Wednesday, July 30, 2025
spot_img

जालौन में भाजपा प्रत्याशी, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा के प्रचार की महिलाओ ने संभाली कमान, शिखा दुबे के नेतृत्व में टोली बनाकर महिलाए कर रही प्रचार

spot_img

जालौन में 20 मई को पांचवे चरण में मतदान होना है, ऐसे में सभी पार्टियों ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। जालौन के पांच बार के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री, भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा ने नामांकन पत्र सही पाए जाने के बाद अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया, जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच जाकर अपने समर्थन में जनता से वोट मांग रहे हैं, जिससे छठवीं बार जीतकर संसद पहुंच सके।

उनके प्रचार प्रसार की कमान इस बार महिलाओं ने संभाली रखी है, जिसका नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी की पदाधिकारी शिखा दुबे और जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूजा सेंगर द्वारा संभाला जा रहा है। शिखा दुबे और पूजा सेंगर के नेतृत्व में महिलाये मोदी सरकार द्वारा कराए गए जनहित के कामों का जनता के बीच जाकर प्रचार प्रसार कर रही है, जिससे भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराई जा सके।

बता दें कि भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा को लगातार आठवीं बार टिकट दिया है, वह जालौन से पांच बार के सांसद है।  2014 और 2019 में लगातार जीते हैं और गाय इस बार जीत की हैट्रिक लगाना चाहते है। उनके जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से मेहनत कर रहे हैं। जिसमें भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी शिखा दुबे और पूजा सेंगर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारी उरई विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में  जनता के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांग रही है।

रविवार को शिखा दुबे के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा का प्रचार प्रसार किया गया, जिसमें महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। यह जनसंपर्क कार्यक्रम उरई शहर के रामनगर इलाके में चलाया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जनता से जनसमर्थन मांगा।

महिला मोर्चा की पदाधिकारी शिखा दुबे ने बताया कि वह जनता के बीच जाकर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को बता रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को सशक्त बनाने का काम किया, आतंकवाद पर लगाम कसी, जब 2014 में मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तब देश की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी, आज वह पांचवें नंबर पर आ गई है और जब तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर आ जाएगी, उनके द्वारा देश और जनता के हित में काम किया जा रहा है, देश सशक्त हुआ है। विश्व में भारत ने मोदी जी के नेतृत्व में परचम फहराया है और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर विश्व में एक सशक्त और मजबूत देश बनकर उभरेगा और 2047 का जो संकल्प विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया है, वह भी पूरा होगा।

बता दे कि भाजपा प्रत्याशी के जनसमर्थन में किए जा रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता ने भी भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा को हाथों-हाथ लिया और उनका तिलक चंदन करके उन्हें अपना जन समर्थन देने की बात कही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!