Tuesday, July 29, 2025
spot_img

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की पांच साल में बढ़ी तीन गुनी संपत्ति, दर्ज नहीं है एक भी आपराधिक मामला, रिवाल्वर का भी रखते शौक, गाड़ी में सिर्फ एक मोटर साईकिल

spot_img

जालौन में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनावी हलफनामे में केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपनी संपत्ति का जिक्र किया है। बीते 5 साल में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की कुल चल और अचल संपत्ति लगभग तीन गुना बढ़ी है। जिसमें उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति का विवरण देते हुए बताया कि उनके पास 96 लाख 59 हजार 844 रुपए 83 पैसे की चल अचल संपत्ति है, जबकि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

केंद्रीय राज्य मंत्री भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के हाथ में 1 लाख 75 हजार 900 रुपए नकद है, वहीं नई दिल्ली की संसद भवन की स्टेट बैंक के खाता संख्या में 10 लाख 13 हजार 360 रुपए 80 पैसे जमा है। जबकि भारतीय स्टेट बैंक की सिटी ब्रांच उरई जालौन में चुनावी खर्च के लिए खोले गए खाते में 10 हजार रुपए जमा है, इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक के म्युचुअल फंड में प्रतिमाह 1500 रुपए जमा करते हैं, जिसमें 10 लाख 58 हजार 636 रुपए और 83 पैसे जमा है, इसके अलावा उनके पास एक मोटर साइकिल यामाहा क्रस्क है, जो 2006 में खरीदी गई थी, उस समय उसकी कीमत 38 हजार रुपए थी, उसकी वर्तमान कीमत 8000 रुपए, है इसके अलावा जेवरात में दो स्वर्ण निर्मित अंगूठी 12 ग्राम, जिनका कुल मूल्य 90 हजार रुपए चांदी के मुकुट आदि भार 500 ग्राम, जिसका वर्तमान मूल्य 44 हजार रुपए है, एक रिवाल्वर वीबली एस्कॉर्ट जिसकी क्रय कीमत 10 हजार रुपए और आस्तियां मोबाइल सहित कुल 50 हजार रुपए हैं। जिसकी सकल कुल मूल्य 24 लाख 59 हजार 844 रुपए 63 पैसे है।

वहीं भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा के पास कृषि भूमि भूमि भी है, खसरा संख्या 320 में ⅓ भाग जिसका कुल क्षेत्रफल 3.022 एकड़ है, जिसमें उनके हिस्से में 1.7 एकड़ है, जो विरासत मिली है, इसकी अनुमानित बाजारू कीमत 8 लाख रुपए है। वही गैर कृषि भूमि के अंतर्गत झांसी में बेतवा विहार आवास योजना में प्लाट संख्या E/26 3100 वर्ग फुट का है, जिसको स्वयं 31 लाख 68 हजार रुपए में खरीदा था और बाजार की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए है।

वहीं उरई के मोहल्ला बघौरा में गैस गोदाम जिसका क्षेत्रफल 10968 वर्ग फिट है, जिसका ½ भाग उनके पास है। गैस गोदाम एम 10 हजार वर्ग फिट में बना हुआ है, जिससे भाजपा प्रत्याशी ने 2 फरवरी 2010 को खरीदा था क्रय की गई भूमि की कीमत 3 लाख 50 हजार रुपए थी, जिसमें 5 लाख रुपए का निर्माण कराया गया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है, जिसमें ½ भाग उनके पास है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए है, इसके अलावा मालवीय नगर स्थित पैतृक आवास में ½ हिस्सा है, जो 6400 वर्ग फीट है, जिसमें निर्मित भाग 6000 वर्ग फुट है और यह विरासत मिला था, वही इसका संनिर्माण पक्का 14 लाख रुपए में हुआ था, अनुमानित बाजार कीमत 38 लाख रुपए है, जिसमें ½ भाग उनके हिस्से में है और उसकी कीमत 19 लाख रुपए है।

भाजपा प्रत्याशी द्वारा बताया गया है कि उनकी कल चल और अचल संपत्ति 96 लाख 59 हजार 844 रुपए 83 पैसे है, इसके अलावा उन पर कोई कर्ज नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने 5 साल के इनकम टैक्स का भी विवरण दिया है। जिन्होंने 2023-24 वर्ष में 13 लाख 44 हजार अपनी आय दिखाई गौ, जबकि 2022-23 में अपनी आय 10 लाख 79 हजार 680 रुपए, 2021-22 में 6 लाख 56 हजार 360 रुपए 2020-21 में 6 लाख 3370 रुपए और 2019-20 में 5 लाख रुपए आय दिखाई थी।

2019 में थी लगभग 37 लाख रुपए की संपत्ति

2019 में दिखाई थी लगभग 37 लाख रुपए की संपत्ति
जालौन से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा ने 2019 में रिटर्निंग अफसर को दिए अपने संपत्ति के ब्यौरे में अपनी कुल चल संपत्ति 36,86,066 रूपय बताई थी, हलफनामे में उन्होंने बताया था, कि उनके पास नगदी के रूप में 2 लाख रुपए, एसबीआई बैंक में 22,04,462 रुपए, यूनियन बैंक में 10,295, सेंट्रल बैंक में 19,309 व इलाहाबाद बैंक में 2000 रुपए जमा थे, इसके साथ उनके नाम एक मोटर साइकिल भी थी, जिसकी कीमत दस हजार रुपए बताई थी। वहीं उनके पास 100 ग्राम सोने के जेवर व रिवॉल्वर को दिखाया है। उन्होंने अचल संपत्ति में अपने कोंच में पैतृक मकान के साथ कुछ प्लाट व 2.8386 हेक्टेयर भूमि दर्शाई थी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!