Saturday, March 14, 2026
spot_img

उरई स्टेशन पर रुकेगी दो और नई ट्रेनें, वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह ने किया रवाना

spot_img

जालौन के लोगों को रेल मंत्रालय ने दो ट्रेनों की और सौगात दी है। शुक्रवार से जालौन वासियों के लिए लम्बी दुरी की यात्रा के लिये उरई रेलवे स्टेशन पर दो नई ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास से लंबी दूरी की दो ट्रेनों का स्टॉपेज उरई स्टेशन हो जाने से लोगों को अब उरई स्टेशन से ही सुविधा मिलनी शुरू जायेगी।

यह दोनों ट्रेन गांधीनगर कैपिटल- वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और लखनऊ-भोपाल गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस अप डाउन है। जिसमें गांधीनगर कैपिटल वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने उरई स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उरई रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि उरई जैसे छोटे स्टेशन पर लम्बी दुरी की ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वार्ष्णेय के आदेश पर ही इन ट्रेनों का ठहराव शुरू किया गया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने लोगों से कहा कि रेल लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण हो जाने से अब लंबी दूरी की ट्रेनों का रुकना शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों को अब अपने गंतव्य तक जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही वह दिल्ली तक सीधी ट्रेन के लिए भी प्रयास करेंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उरई स्टेशन पर दो ट्रेनों लखनऊ भोपाल एक्सप्रेस गरीब रथ और वाराणसी गांधीनगर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो जाने से लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी और क्षेत्र के लोगों को लम्बी यात्रा के लिए अब सीधी ट्रेन मिल सकेगी,

बता दे कि केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रयास के विगत दिनों में कोंच स्टेशन से सरसौकी स्टेशन तक कोंच एट शटल ट्रेन को बढ़ाया गया है, जबकि तीन ट्रेनों को एट स्टेशन, उरई स्टेशन पर तीन ट्रेनों का ठहराव शुरू किया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!