जालौन में बुधवार देर शाम को एक 32 वर्षीय युवक ने पड़ोस में रहने वाली अपनी 50 वर्षीय महिला मित्र की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
हत्या की वजह महिला द्वारा अपने पुरुष मित्र से बार बार रुपए मांगना और पुरुष मित्र द्वारा छोड़ने की बात कहने पर रेप के मुकदमे में फसाने की धमकी देना था। इसी बात पर युवक ने महिला मित्र की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
इस मामले का खुलासा करते हुए जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि बुधवार देर शाम को आटा थाना कस्बे की रहने वाली 50 वर्षीय महिला उर्मिला पत्नी दीनानाथ यादव की पड़ोस में रहने वाले उसके 32 वर्षीय पुरुष मित्र जितेंद्र यादव ने जंगल में ले जाकर कुल्हाड़ी से कटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।
इस मामले में दीनानाथ की शिकायत पर पुलिस ने हत्या करने वाले जितेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में आटा थाना पुलिस ने क्षेत्र के जंगल से ही उसकी गिरफ्तारी कर ली।
इस मामले में खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि 32 वर्षीय युवक जितेंद्र यादव का पड़ोस में रहने वाली 50 वर्षीय महिला उर्मिला से घनिष्ठ मित्रता थी, उर्मिला उससे लगातार रुपए की मांग करती थी, जिसको जितेंद्र देने में असमर्थ था और महिला को छोड़ने की बात कहता था, जिस पर कई बार महिला मित्र उर्मिला ने जितेंद्र को धमकी दी कि उसे छोड़कर गया तो उसको रेप के मामले में फसा देंगे, जिससे जितेंद्र उसे परेशान रह रहा था।
बुधवार को शाम के वक्त जब उर्मिला खेत से लौट रही थी इस दौरान जितेंद्र उसे रास्ते में मिल गया, उसी वक्त उर्मिला ने जितेंद्र से रुपए मांगे, इसको लेकर दोनों में बहस हुई, बात इतनी बढ़ गई कि जितेंद्र ने आवेश में आकर उर्मिला के ऊपर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर दिया और उसे मौत की नींद सुला दिया।
उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में महिला द्वारा परेशान करने की बात सामने आई है, उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।