पॉपजालौन में पांचवें चरण में 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है, बुधवार को इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी डॉ नारायण दास अहिरवार ने अपना नामांकन पत्र चार प्रस्तावकों के साथ रिटर्निंग ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय के समक्ष प्रस्तुत किया, इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री और सपा जिलाध्यक्ष साथ थे, मगर समाजवादी पार्टी के कालपी विधायक इस नामांकन प्रक्रिया से दूर रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर नारायण दास अहिरवार ने कहा कि वर्तमान भाजपा सांसद द्वारा जिले में कोई भी विकास का काम नहीं कराया गया, आज किसानों के लिए अन्ना जानवर तथा और उसके खेतों में सिंचाई की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, जिस पर वर्तमान सांसद ने ध्यान नहीं दिया, इन्ही मुद्दों लेकर वह जनता के बीच जाएंगे, साथ ही जिले में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, मगर इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर नारायण दास अहिरवार ने पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर और पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, इस दौरान उन्होंने एक प्रति में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय को अपना नामांकन पत्र दिया।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार ने कहा कि जालौन मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा हैं, पिछले 10 सालो से जालौन से किसी प्रकार का कोई विकास नहीं हुआ, पिछले 10 सालों में लगातार भ्रष्टाचार बड़ा है, किसानों की समस्याएं बड़ी है, किसानों को समय से खाद नहीं मिल रही है, न ही उन्हें सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इतना ही नहीं अन्ना जानवर किसान की फसलों को चौपट कर रहे हैं, मगर इस सरकार में बैठे सांसद और मंत्री द्वारा किसी प्रकार का कोई काम नहीं कराया गया, इन्हीं मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे और जनता इन मुद्दों को लेकर उन्हें चुनेगी।
यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो वह निश्चित ही जिले का विकास कराएंगे और किसानों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करेंगे, जिससे किसान खुशहाल रह सके। उन्हें समय से पानी खाद मिल सके, साथ ही अन्ना जानवरों की समस्याओं से भी निजात दिलाया जाएगा।




