Monday, July 28, 2025
spot_img

जालौन में बाढ़ प्रभावित गांव के लोग बोले, प्रशासन ने समय रहते उन्हें निकाला, प्रशासन कर रहा पूरी मदद

spot_img

जालौन में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण पहूज और यमुना में बाढ़ आ जाने से जनपद के बीस गांव में पानी घुस गया था, जिस कारण उनके मकान में रखा सामान और मकान क्षतिग्रस्त हो गया और बेघर हो गए थे, प्रशासन ने एसडीआरएफ तथा मोटरबोट की मदद से बाढ़ में फांसी सभी लोगों को सकुशल निकालकर राहत शिविरों में पहुंचा, साथ ही उन्हें बाढ़ राहत किट भी उपलब्ध कराई, प्रशासन से मिली सहायता के बाद बाढ़ में फंसे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने समय रहते उन्हें बाहर निकाल लिया है, जिस कारण आज वह सुरक्षित हैं, प्रशासन द्वारा उन्हें राहत किट भी उपलब्ध कराई गई, प्रशासन उनकी पूरी मदद कर रहा है।

पहूज नदी में आई बाढ़ के कारण माधौगढ़ तहसील के ग्राम सूपा के रहने वाले राम लखन का घर पानी में डूब गया साथ ही उनके अनाज के साथ खान पान का पूरा सामान, जानवरों का भूसा और अन्य सामान इस बाढ़ में बह गए। राहत शिविर में पहुंचे बाढ़ पीड़ित ग्रामीण रामलखन का कहना है कि कहना है कि उनके गांव में बाढ़ की भीषण स्थित है, बाढ़ के कारण गांव में ज्यादा घर में गिर गए है, पूरा गांव डूब गया है, प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की और उन्हें भीषण बाढ़ से बचाया। जनपद का प्रशासन उनकी पूरी मदद कर रहा है, उन्हें राहत किट जिसमें तेल, चावल, आटा, दाल, चना, गुड़ आदि के साथ-साथ जानवरों के लिए भूसा चारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

बाढ़ प्रभावित ग्राम सूपा के रहने वाले श्री कृष्णा ने बताया कि बाढ़ से बहुत दिक्कत और परेशानी में हर आदमी है, पूरा गांव डूब गया है, कुछ लोग तो सुरक्षित बचे, गांव में शासन तथा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा खाने-पीने की व्यवस्था की गई उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई, प्रशासन द्वारा उनकी मदद की जा रही है, प्रशासन इस समय रहते उन्हें बाहर न निकला होता तो आज हालात कुछ और ही होते।

बाढ़ प्रभावित ग्राम मोहब्बतपुरा के रहने वाले ग्रामीण महेंद्र सिंह का कहना है कि बाढ़ तो अब नियंत्रण में है, लेकिन उनका गांव प्रभावित है, प्रशासन लगातार मदद कर रहा है, उन्हें किट का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा गांव प्रभावित है, गांव में 50 से अधिक घर है जो पहूज नदी के बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं।

झांसी मंडल के कमिश्नर विमल दुबे ने माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के बाद धीरे-धीरे पानी घट रहा है और जनजीवन समान हो रहा है जिन इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा है, उन इलाके के लोगों को सकुशल राहत शिवरों में पहुंचाया गया है सभी के लिए मेडिकल सिविल भी लगाए गए हैं प्रशासन और शासन हर व्यक्ति की मदद कर रहा है गिरे हुए मकान का सर्वे कराया जा रहा है जैसे ही बाढ़ का पानी नीचे उतरेगा जिन किसानों की फसलें खराब हुई है, उनका भी सर्वे करा कर पूरी मदद की जाएगी, उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!