Thursday, February 5, 2026
spot_img

जालौन में शादी में डीजे पर डांस को लेकर बबाल, दूल्हा-दुल्हन पक्ष में चले लाठी डंडे, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

spot_img

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित विजय विक्रम पैलेस में रविवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब विवाह समारोह के दौरान वर–वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। शराब के नशे में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की पूरी घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दूल्हे के बुआ के लड़के और लड़की पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में बहसबाजी हाथापाई में बदल गई और देखते ही देखते दोनों तरफ से दर्जनों लोग लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर टूट पड़े। अचानक हुए इस बवाल से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

हंगामा बढ़ने पर दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। गेस्ट हाउस प्रबंधन ने बताया कि मारपीट के बाद दोनों परिवार तनाव में वहां से निकल गए। विवाद इतना बढ़ गया कि रात में ही शादी की सभी रस्में रोक दी गईं और कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, लड़का पक्ष उरई के तुलसी नगर का निवासी है, जबकि लड़की पक्ष इंदिरा नगर का रहने वाला है। घटना के बाद दोनों पक्ष बिना किसी बातचीत के अपने-अपने घर लौट गए, बाद में लड़की पक्ष के घर में रस्में हुए। घटना के बाद गेस्ट हाउस में दोनों परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों परिवार संपर्क में नहीं हैं और घटना की वजह से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

वही इस मामले में दूल्हे की बुआ राखी अहिरवार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ भाई के लड़के हर्ष की शादी में विजय विक्रम रिसोर्ट पहुंची थीं। देर रात करीब 1 बजे जब डीजे पर डांस चल रहा था, तभी दौलतपुरा (रगेदा) उरई निवासी सर्वेश पाल और उसके 15–20 साथी डीजे पर चढ़ गए। आरोप है कि इन लोगों ने शराब के नशे में घर की बहुओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और जब परिवार के पुरुषों ने विरोध किया तो दबंग युवकों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी–डंडों से हमला कर दिया।

हमले में राखी के भाई समेत कई लोग घायल हो गए। बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल एक सदस्य की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावर धमकी देते हुए बोले कि तुम्हारी बहू–बेटियों को उठवा लेंगे। इससे परिवार में दहशत व्याप्त है।

पीड़िता राखी अहिरवार ने उरई कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में उरई कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, साथ ही सीसीटीवी को कब्जे में लेकर मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!