Friday, June 27, 2025
spot_img

बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी, बुंदेलखंड की आठ लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, भाजपा सरकार भी अंग्रेजों जैसा कर रही विकास

spot_img

बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की 8 लोकसभा सीटों (यूपी-एमपी) पर प्रत्याशी खड़ा करेंगी, जिससे बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिये लोगों का जनमत एकत्रित किया जा सके और बुंदेलखंड का विकास हो सके। यह बात बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने जालौन के कोंच नगर में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर बृजेश सिंह राजावत के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुये कही।

बुंदेलखंड राज्य के लिए जनमत हासिल करना मुख्य काम

बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि पार्टी सिर्फ एक उद्देश्य बनाई है कि अलग बुंदेलखंड राज्य का गठन करने के लिए हम जनमत अपने पक्ष में करें और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के जो 7-7 जिलों का इलाका है, जिसको बुंदेलखंड कहा जाता है, इसमें विधानसभा और लोकसभा के चुनाव लड़कर हम यह दिखाएं कि कितनी जनता इसके समर्थन में है, ताकि जो पार्टियां संसद और विधानसभा में बहुमत में है वह बुंदेलखंड प्रांत का गठन करें।

बुंदेलखंड की 8 सीटों पर दर्ज लड़ेगी पार्टी चुनाव

उन्होंने कहा हमारा पूरा प्रयास है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में आने वाली बुंदेलखंड की आठ लोकसभा सीटों पर अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का गठन हाल में ही हुआ है और इतनी तैयारी नहीं हो पाई है फिर भी पार्टी बुंदेलखंड की 8 लोकसभा सीट, जिसमें 4 यूपी और 4 मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसके लिए वह राजा भैया की पार्टी से भी बात कर रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह

जब तक क्षेत्र का नहीं होगी वर्चस्व तब तक नहीं होगा अलग राज्य

वही जब उनसे सवाल किया कि बुंदेलखंड के विकास के लिए भाजपा लगातार दावे कर रही है और कह रही है कि बुंदेलखंड अलग राज्य न बनाकर उसके विकास के लिए काम कर रहे है, जिस पर उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि विकास इतना बड़ा मुद्दा नहीं है, स्थानीय लोगों की जनतांत्रिक आकांक्षाएं कैसे पूरी होगी, नीतियां जो बनेगी वह हमारे स्थानीय जरूरत के हिसाब से कैसे बनेगी, उत्तर प्रदेश में जो नीतियां बनती है वह पूरे प्रदेश को ध्यान में रखकर बनाई जाती है और उसमें उस क्षेत्र का कितना वर्चस्व है, जहां ज्यादा विधायक, जो ज्यादा वोकल होते है, ज्यादा प्रभावशाली होते हैं। इसीलिए बुंदेलखंड के लोगों को आगे आना होगा, जिससे अलग राज्य बन सके।

बुंदेलखंड की हालत कर दी खराब 21 सीट में घटकर रह गई 19

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड का हाल सबसे बुरा होता जा रहा है, परिसीमन से पहले 21 विधानसभा सीट बुंदेलखंड में हुआ करती थी, आज की स्थिति में सिर्फ घटकर सिर्फ 19 सीट ही रह गई है, इस बुंदेलखंड की कोई सुनने वाला नहीं है। चार यूनिवर्सिटी बुंदेलखंड की उत्तर प्रदेश क्षेत्र में है, लेकिन एक भी कुलपति बुंदेलखंड का नहीं है, पब्लिक सर्विस कमिशन में एक भी सदस्य बुंदेलखंड का नहीं है सिलेक्शन, अपॉइंटमेंट में और टीचर सिलेक्शन में हर जगह पक्षपात हो रहा है, बुंदेलखंड के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह

लोगों को रोजगार मिलना बहुत जरूरी, तभी रुकेगा पलायन

बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि विकास बहुत बड़ी बात नहीं है, यदि आपने सड़क बना दी या जमीन में ट्यूबवेल लगाकर पानी दे दिया, घर में नल पहुंचा दिया, यह सरकार को देना ही होता है। घर में नल लग जाने से और सड़क बन जाने से कोई रोजगार नहीं मिलता, महत्वपूर्ण यह है कि बुंदेलखंड के लोगों की आय कैसे बढ़े, रोजगार कैसे उपलब्ध कराया जाये, जब तक बुंदेलखंड में संपन्नता नहीं बढ़ेगी, तब तक शिक्षा भी नहीं बढ़ पायेगी, इसीलिए इन सभी चीजों को बढ़ाना जरूरी है, जिससे यहां के लोगों का पलायन रुक सके।

बुंदेलखंड में नहीं है एक भी मेट्रोपॉलिटन शहर

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने  कहा कि बुंदेलखंड में एक भी मेट्रोपॉलिटन शहर नहीं है, अंग्रेजों के समय में झांसी सबसे बड़ा शहर हुआ करता था, वही स्थिति में आज भी झांसी की है। उन्होंने कहा जिस हाल में अग्रेजों ने बुंदेलखंड को छोड़ा था, उस स्थिति में आज भी बुंदेलखंड है, ऐसे यह क्षेत्र तरक्की नहीं कर सकता।

जब तक बुंदेलखंड राज्य नहीं बनेगा, यहां के लोगों का नहीं हो सकता विकास

उन्होंने कहा कि जब तक कृषि का उत्पादन बुंदेलखंड के लोगों का नहीं बढ़ाया जाएगा, पानी की समुचित व्यवस्था सही से नहीं की जाएगी, उद्योग धंधे स्थापित नहीं किए जाएंगे, तब तक यह क्षेत्र नहीं आगे बढ़ सकता, यह तभी संभव है जब बुंदेलखंड राज्य अलग बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार यहां मेट्रो और हवाई अड्डे बनवा रही हैं तो यहां के लोगों को इससे क्या फायदा होगा। फायदा ठेकेदारों को हो रहा है, सरकार ने यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनवा दिया है, लोगों की जो उपजाऊ भूमि थी वह चली गई है, यहां के लोगों को किसी प्रकार का कोई फायदा नहीं हुआ है।

भाजपा सरकार भी अंग्रेजों जैसा कर रही विकास

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे सरकार ने जरूर बना दिया, यहां जो ठेकेदार काम रहे है यहां के लोगों को किसी प्रकार का रोजगार नहीं मिल रहा है, केवल चपरासी बने ही घूम रहे हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय में भी यही हाल था, जो वर्तमान सरकार में है। अंग्रेज भी कहते थे कि हम विकास कर रहे हैं, मगर विकास क्या हुआ यह सभी को पता है, उन्होंने सिर्फ अपना विकास किया है, इसी तरह इस सरकार में बाहर के लोग आकर लूटने का काम कर रहे हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!