Wednesday, June 25, 2025
spot_img

ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने से महिला मजदूरों से भरी ट्राली पलटी, हादसे में एक दर्जन से अधिक महिला मजदूर घायल

spot_img

जालौन में मंगलवार देर शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने के कारण महिला मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रितों का सड़क पर पलट गई। इस हादसे में ट्राली में सवार 25 से अधिक मजदूरों में एक दर्जन से अधिक महिला मजदूर घायल हो गई, इस हादसे के बाद की पुकार मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने अन्य मजदूरों की मदद से सभी घायल महिला मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने सभी की हालत देखते हुए उनका प्रथम उपचार करने के बाद कुछ की हालत खराब होने के कारण उन्हें हायर सेंटर पर कर दिया।

घटना डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा की है। इस गांव में किसान की गेंहू और चना की फसल की कटाई चल रही थी, जिसकी कटाई करने के लिए मंगलवार सुबह उरई के मोहल्ला इंदिरा नगर में रहने वाली दो दर्जन से अधिक महिला मजदूर फसल की कटाई करने गई थी। देर शाम को जब गेंहू की कटाई पूरी हो गई तो सभी महिला मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में बैठक कुठौदा गांव से वापिस अपने घर लौट रहे थी, जैसे ही ट्रैक्टर कुठौंदा गांव के आगे उरई रोड पर आया, तभी रास्ते में ही ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रॉली में बैठी हुई 25 महिला मजदूरों में से ममता 40 वर्ष, सुनीता 45 वर्ष, संतोषी 40 वर्ष, शाहीन 45 वर्ष, पुनीता 45 वर्ष, रामवती 45 वर्ष, चंदा 48 वर्ष, अखिलेश 40 वर्ष, गुड्डी 40 वर्ष, नीलम 45 वर्ष, जय देवी 55 वर्ष और ममता 45 वर्ष गंभीर रूप घायल हो गई।

घटना के बाद चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर वहां से निकलने वाली राहगीरों ने देखा तत्काल पुलिस को सूचना दी, साथ ही आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी घायल मजदूरों को तत्काल उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज शुरू कर दिया, जिसमें कुछ की हालत नाजुक है। वहीं इस हादसे के बारे में सभी घायलों के परिजनों को सूचना दे दी, वहीं घटना की बजाय ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है जो तेज रफ्तार में चल रहा था।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!