Monday, August 24, 2026

जालौन में अवैध संबंधों के शक में महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला नर्स को बेरहमी से पीटा, महिला नर्स का आरोप उसके साथ किया रेप, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन में गुरुवार को ड्यूटी पर जा रही एक महिला नर्स के साथ दूसरी महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की। यह मारपीट अवैध संबंधों के शक में की गई, जिससे महिला नर्स घायल हो गई। वही घायल महिला नर्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसने मारपीट करने वाले लोगों पर रेप का भी आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला पंजीकृत कर लिया, साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी।

घटना चुर्खी कोतवाली क्षेत्र के मुसमरिया मोड़ से पहले सुहाखर खेड़ा की है। बताया गया कि उरई कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में कानपुर देहात के मूसानगर की महिला रह रही है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाई में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है, जो गुरुवार को स्कूटी से सुबह के समय ड्यूटी के लिए निकली थी, जैसे ही वह चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया मोड़ से पहले सुहाखर खेड़ा के पास पहुंची, तभी एक महिला जयंती देवी ने अपने परिजनों गोविंदा, राममिलन और अपनी मां के साथ मिलकर स्कूटी से गिरा दिया और उसको पकड़कर जंगल में ले गए, जहां जंगल में ले जाकर उसको बंधक बनाकर जमकर मारा पीटा, इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए महिला नर्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती महिला ने मारपीट करने वालों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, साथ ही उसके नाजुक अंग में मिर्च भी डालने का आरोप लगाया।

पीड़िता ने बताया कि जहां पर वह तैनात है वहां पर उसकी पड़ोसी जयंती देवी उस पर शक करती हैं कि उसके पति के साथ अवैध संबंध है,  इसको लेकर कुछ दिन पहले वाद विवाद भी हुआ था। उसके बाद जयंती देवी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। उसने बदला लेने के लिए दो लोगों को साथ लेकर उसके साथ गलत काम कराया और उसका मोबाइल, नकदी लूट ली और मारा पीटा है।

इस घटना के बारे में जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि एक पीड़ित महिला जो मूसानगर कानपुर देहात की रहने वाली है तथा चुर्खी थाने के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई में तैनात है। इसी गांव की रहने वाली एक अन्य महिला के पति सुमित से अवैध संबंध के शक में विवाद हुआ, जिस पर सुमित ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी, इसी बात को लेकर सुमित की पत्नी ने अपनी मां और पिता गोविंदा के साथ चुर्खी लेकर आ रहा था, तभी मुसमरिया मोड के पास इसकी आपस में मारपीट हुई।

सूचना पर चुर्खी थानाध्यक्ष तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़िता द्वारा गंभीर प्रवृत्ति के आरोप लगाए गए हैं, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!