Monday, July 28, 2025
spot_img

जालौन के बाढ़ प्रभावित इलाकों में विधायक ने बांटी 200 राहत किट, समाजसेवी भी नाव से पहुंचे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने

spot_img

जालौन में बीते दिनों हुए मूसलाधार बारिश के कारण पहूज और यमुना नदी में बाढ़ आ जाने से 20 गांव के हजारों लोग प्रभावित हुए थे। शासन स्तर से जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है। वहीं अब समाजसेवी भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं, कैलिया क्षेत्र में समाजसेवी राहुल तिवारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। वहीं माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा विकासखंड के डिकोली जागीर में माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने प्रशासन के साथ मिलकर 200 बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत किट उपलब्ध कराई है, साथ ही उन्हें आश्वासन दिया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद शासन स्तर से की जा रही है।

बता दें कि जालौन में पहूज और यमुना नदी में बाढ़ आ जाने के कारण सर्वाधिक कोंच तहसील के सलैया बुजुर्ग, मऊ महेशपुरा, माधौगढ़ क्षेत्र के लगभग दर्जन गांव बाल की चपेट में है इन क्षेत्रों में शासन स्तर से लगातार प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है उन्हें दूसरे अन्य स्थानों पर विस्थापित कर रहा है इतना ही नहीं रहता शिवरों में कम्युनिटी किचन के माध्यम से उन्हें भोजन उपलब्ध तथा राहत किट भी उपलब्ध करा रहा है वहीं अब समाजसेवी भी बढ़-चढ़कर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं सोमवार को कैलिया क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलराम तिवारी के साथ उनके समाजसेवी पुत्र राहुल तिवारी बाढ़ प्रभावित सलैया बुजुर्ग, मऊ गांव में लंच पैकेट लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित सैकड़ो लोगों को नाव की मदद से घर-घर जाकर लंच पैकेट उपलब्ध कराए साथ ही उन्हें हर तरीके से मदद का आश्वासन दिया।

वहीं सोमवार को ही माधौगढ़ क्षेत्र के भाजपा विधायक मूलचंद निरंजन ने माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रामपुरा में डिकैली जागीर के बाद प्रभावित ग्रामीणों को 200 से अधिक राहत के उपलब्ध कराई हैं, साथ ही उनके खान-पान की पूरी समुचित व्यवस्था करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए हैं, राहत किट उपलब्ध कराने के बाद उन्होंने कहा कि शासन स्तर से लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है, फसलों का भी सर्वे कराया जाएगा, साथ ही राजस्व विभाग की टीम क्षतिग्रस्त हुए मकान का भी सर्वे कर रही है, जिससे उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाए जा सके।

माधौगढ़ तहसील के उप जिलाधिकारी सुरेश पाल ने बताया कि जिन गांवों में पहूज और यमुना नदी का पानी घुसा है, उन क्षेत्रों में धीरे-धीरे पानी कम होने लगा है बाढ़ से लोगों को राहत मिल रही है जैसे ही पानी कम होगा फसलों का भी सर्वे कराया जाएगा, राहत किट दिए जाने के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी चिकित्साधिकारी भी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!