Tuesday, August 25, 2026

अंबेडकर जयंती से पहले बाबा साहब की मूर्ति का रंग नीले से किया गया गोल्डन, बसपा और बहुजन समाज के लोगों ने किया हंगामा, प्रशासन ने समझाकर कराया शांत

spot_img

जालौन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती की संध्या पर मूर्ति का रंग नीला से गोल्डन किए जाने की जानकारी जैसे ही बसपाइयों को हुई, नाराज बसपाइयों अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे, जिन्होंने प्रदर्शन किया। हंगामे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने हंगामा करने वाले बसपाइयों को समझाया तब कहीं मामला शांत हुआ।

मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे का है। यहां संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, यहां 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती मनाई जानी है, जिसको लेकर जगह, जगह तैयारियां चल रही है। शहर के बीचोंं बीच स्थित अंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहब की वर्षों पुरानी प्रतिमा का रंग नीला था। जयंती के एक दिन पहले प्रतिमा का रंग गोल्डन कर दिया गया।

बाबा साहब की मूर्ति पर नीले रंग की जगह गोल्डन रंग से पुताई करता पेंटर

यह खबर जैसे ही बहुजन समाज से जुड़े लोगों और बसपा कार्यकर्ताओं तक पहुंची, बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, बृजेश जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, उदयवीर दोहरे समेत पार्टी के तमाम लोग पहुंच गए और नाराजगी जाहिर की, इधर बसपा के लोगों का गुस्सा बढ़ता देख सिटी मजिस्ट्रेट अजीत जायसवाल के साथ एसडीएम व सीओ सिटी गिरजा शंकर त्रिपाठी और उरई कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अक्रोशित लोगों को समझाया और उन्हे शांत कराया। गनीमत यह रही कि अधिकारियों की सूझबूझ से बड़ा बवाल होने से टल गया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!