Wednesday, November 4, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

अच्छी शिक्षा पानी की चाहत रखने वाले छात्रों को मोदी सरकार ने दिया बड़ा झटका, केंद्रीय विद्यालय की घटाई 8-8 सीट

अच्छी शिक्षा की उम्मीद रखे छात्र छात्राओं को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा झटका दिया है, केंद्र सरकार के अधीन केंद्रीय विद्यालय ने प्रत्येक कक्षा में 8-8 सीटें घटा दी हैं, इसकी जानकारी केंद्रीय विद्यालय ने 2024-25 के एडमिशन नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार अब प्रत्येक कक्षा में सिर्फ 32 सीटों के लिए ही आवेदन मांगे गए हैं। इससे पहले प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक प्रत्येक कक्षा में 40-40 सीटें रिक्त होती थी और उतने की प्रवेश के लिए आवेदन मांगे जाते थे।

छात्र छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते 15 अप्रैल तक

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल तक ऑनलाइन कर सकते है, इसके बाद चयनित छात्र-छात्राओं की लिस्ट 19 अप्रैल को जारी की जाएगी, इसके बाद 29 अप्रैल और 8 मई को दूसरी और तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी। बाकी बची हुई कक्षाओं के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इन कक्षाओं की लिस्‍ट 15 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस आधार पर 16 से 29 अप्रैल तक एडमिशन होंगे। एडमिशन की लास्‍ट डेट 29 जून है। ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in से किए जा सकते हैं।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!